logo

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव में झारखंड के मुख्यमंत्री -तस्वीरों में देखिये झलकियां

14263news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। पिछले ही दिनों उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निमंत्रण दिया था। आज रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में दोनों पड़ोसी राज्य के सीएम एक साथ शामिल हुए। सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर बात की। दोनों बेहद ही सहज दिखे। उनकी बतियाती और मुस्कुराती तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने एक साथ आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया। समारोह  रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित है। देखिये भिन्न-भिन्न मुद्राओं में उनकी तस्वीरें।