logo

संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, रामेश्वर उरांव के आवास पर बैठक शुरू 

10801news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में पिछले कई दिनों से कांग्रेस के अंदर चल रहे घमासान का असर अब दिखने लगा है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई का फैसला अब अध्यक्ष दरबार से ही होगा। यही वजह है कि बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर प्रदेश भर के नेताओं के साथ बैठक चल रही है।

जानिए बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल
इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम के साथ - साथ कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोर्डिनेटर और विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष मौजूद हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के नाराज विधायकों की बैठक हो चुकी है। महिला विधायक अंबा प्रसाद, दीपिका सिंह पांडेय और ममता देवी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर बैठक की थी। फिलहाल मंथन जारी है। 



पहले जिलाध्यक्षों संग की बैठक
रामेश्वर उरांव के आवास पर चल रही बैठक के फर्स्ट हाफ में रामेश्वर उरांव ने कार्यकारी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और जोनल कॉर्डिनेटरों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी और संगठनों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि आउट रिच प्रोग्राम को कैसे सफल बनाया जाए। 



20 सूत्री और बोर्ड निगम को लेकर हो रही तैयारी 
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस झारखंड में सरकार रहते अपना संगठन मजबूत करना चाहती है। इसके लिए 20 सूत्री में अपनी पकड़ और बोर्ड निगम के बंटवारे में अधिक हिस्सेदारी की भी तैयारी कर रही है। कई लोग तो कांग्रेस विधायकों की नारजगी को भी इसी से जोड़कर देख रहे हैं।