logo

"केंद्र की विफलता से आम जन को अवगत करा रही कांग्रेस, जारी है नुक्कड़ सभा और पदयात्रा"

15705news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

किसी भी संगठन की सफलता के लिए उसके नेतृत्व का दूरदर्शी होना, कार्यकर्ताओं का उस पर भरोसा होना, जोश से लबरेज और कुशल प्रबंधक होना जरूरी हैl हाल के दिनों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर  प्रदेश कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की विफलताओं को बता रही है। 

नुक्कड़ सभा और पदयात्रा का लिया सहारा
प्रदेश के हर कोने में नुक्कड़ सभा एवं पदयात्रा के माध्यम से गैस डीजल पेट्रोल के साथ ही रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों की वजह से कमरतोड़ महंगाई। हर क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी एवं किसान आंदोलन जैसे मुद्दे को लेकर प्रदेश नेतृत्व अपनी बात कह रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी जिलों का दौरा कर जन जागरण के माध्यम से पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभा के द्वारा केंद्र की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा है। प्रदेश की जनता ने भी इन ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस का समर्थन किया है। राज्य के युवाओं और किसानों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। 

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह बढ़ा
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सभी जिलों के दौरे से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के प्रति नई उम्मीद जगी है। आम जनता को भी कांग्रेस नेतृत्व के जोश और जमीनी संघर्ष को देखकर उम्मीद बंधने लगी है। 

जिलों और प्रमंडल की समस्या पर चर्चा किया
प्रदेश के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष से मिलकर अपने जिले एवं प्रमंडल की समस्याओं पर चर्चा किया। अध्यक्ष को भी हर प्रमंडल एवं जिले की समस्याओं को सुनने और समझने का मौका मिला। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश अध्यक्ष को उनके बीच पाकर और हर मुद्दे पर अपनी बातों को रखकर यह महसूस होता है कि नेतृत्व मेरी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयासरत है।

कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझना जरूरी
राजेश ठाकुर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से हल करने में जुट गए हैं। कुछ हद तक यह दिखने भी लगा है। इससे संगठन एवं प्रदेश की आम जनता को फायदा पहुंचने की भरपूर उम्मीद हैl संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का लगातार जिलावार दौरा, जिला, प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती में करने में अहम रोल निभायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जिस प्रकार आम जनमानस की समस्याओं को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है। इससे संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा।

जनमानस की समस्याओं को समझने की कोशिश
राज्य में सत्ता में रहने के बाद भी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता जनमानस की समस्याओं को लेकर लगातार सड़क पर हैं। इससे आम लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता है। अहम मुद्दों से अपनी सरकार को अवगत कराना, जनता की परेशानियों को संजीदगी से सरकार के समक्ष रखने से नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं का भरोसा बढ़ता है।