logo

जेल से बाहर आएंगे लालू! दुमका कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

7474news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के लिये शनिवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। चारा घोटाला मामले में सजायाक्ता लालू प्रसाद यादव को जमानल मिल गयी है। झारखंड हाईकोर्ट ने दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी। लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता ने कोर्ट में दुमका कोषागार मामले में लालू यादव द्वारा आधी सजा काट लिए जाने का हवाला दिया था। लालू प्रसाद यादव अब जेल से बाहर आ सकते हैं। 

चारा घोटाला मामले में सजायाक्ता लालू
लालू यादव बीते कई वर्षों से चारा घोटाला मामले में झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं। लालू यादव को पहले ही देवघर और चाईबासा कोषागार मामले में जमानत मिल चुकी है। फिलहाल डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि, कानून के जानकारों का कहना है कि लालू यादव अब जेल से बाहर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी। 

लालू यादव रिम्स में इलाज करवा रहे हैं
लालू प्रसाद यादव फिलहाल एम्स में इलाजरत हैं। लालू यादव किडनी, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। पहले उनका इलाज रांची के रिम्स में किया जा रहा था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया है। लालू यादव यूं तो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे थे लेकिन, खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया था। फिलहाल लालू दिल्ली में हैं। 

जमानत की खबर लालू के लिये बड़ी राहत
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने कहा था कि वो अपने पिता की रिहाई के लिये रमजान में पूरे 30 दिन रोजा रखेंगी और नवरात्रि का व्रत भी करेंगी। लालू यादव की रिहाई से राजद के कार्यकर्ताओं को काफी राहत मिलेगी। पार्टी में नए जोश का संचार होगा। पार्टी को चलाने और सदन में मजबूत विपक्षी नेता की भूमिका निभाने में तेजस्वी यादव को भी मदद मिलेगी। जमानत का फैसला खुद लालू यादव के लिये भी बड़ी राहत लेकर आया है।