logo

बदले जा सकते हैं कांग्रेस के झारखंड प्रभारी, मोहन प्रकाश को मिल सकता है कमान

12940news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। फिलहाल ये पद आरपीएन सिंह के पास है। AICC में कई प्रदेश को लेकर चर्चा चल रही है। माना ये जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी का अगले एक दो दिनो में नाम तय हो जायेगा। मोहन प्रकाश को झारखंड का अगला प्रभारी बनाया जा सकता है। मोहन पूर्व विधायक रह चुके हैं और फिलहाल वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

पत्रकारिता की पढाई कर चुके हैं मोहन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश धौलपुर राजस्थान से आते हैं। मोहन प्रकाश ने बीएचयू बनारस से शिक्षा ग्रहण किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार मोहन अपने सरल सभाव के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान के राजाखेड़ा में इनका पैतृक गांव है। मोहन प्रकाश 1980 में धौलपुर जिले से विधायक बने थे। वे काफी अर्से से कांग्रेस में प्रवक्ता पद संभाल रहे हैं। वह पार्टी में महासचिव का पद भी संभाल चुके हैं।

आरपीएन सिंह को मिल सकता है पार्टी में बड़ा पद

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह को जल्द ही कांग्रेस में महसचिव का पद दिया जा सकता है। बतौर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का कार्यकाल अभी तक सफलता भरा रहा। विधानसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले तत्कालिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के इस्तेफे के बाद भी पार्टी ने अबतक का सर्वेक्षष्ट दिया और बहली बार कांग्रेस ने झारखंड में 16 विधायक लाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की। वहीं चुनाव के बाद बगैर कोई विवाद के अपने सबसे चहेते राजेश ठाकुर को प्रदेश की कमान दी।