logo

Corona News : शिबू सोरेन भी हुये कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी

bf9ec884-5aff-4b4f-98e6-dd4b9c8bfa57.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार अहले सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। उनकी उम्र तथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए उनका चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ट्वीट
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। लिखा कि हम सभी के अभिभावक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी जी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, वे फिलहाल आइसोलेटेड हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

मुख्यमंत्री की पत्नी भी हुई थीं संक्रमित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। हालांकि, मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मुख्यमंत्री की साली भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। मुख्यमंत्री आवास के कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।