logo

ओडिशा व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में गांजे की खेती से झारखंड पुलिस परेशान

2730news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
झारखंड से सटे पड़ोसी राज्य ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर गाजे की खेती का पता चला है। झारखंड पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ। 

तीन राज्यों की बैठक में झारखंड पुलिस जता चुकी है चिंता 
झारखंड, ओड़िशा एवं पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुखों की संयुक्त बैठक में झारखंड पुलिस ने इस पर गहरी चिंता जता चुकी है। इसके बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रहा। ओडिशा का गाजा बिहार, बंगाल सहित देश के दूसरे राज्यों तक धड़ल्ले से पहुंच रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के पास पिछले दो साल से इसका इनपुट मौजूद है। 

ये भी पढ़ें.......

खादगढ़ा से पकड़ा गया था तस्कर
लोअर बाजार थाना पुलिस को खादगढ़ा बस स्टैंड से पकड़े गए गाजा तस्कर से की गई प्रारंभिक पूछताछ में एक बार फिर ओड़िशा कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने संजय पाडे नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार के सासाराम का रहने वाला है। वह गाजा लेकर ओडिशा के राउरकेला से राची पहुंचा था। इसके बाद उसने सासाराम जाने के लिए खादगड़ा बस स्टैंड से टिकट कटवाया। वहा सासाराम जाने के लिए पहुंचा। युवक के पास बैग देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि वह सासाराम जा रहा है और उसके बैग में कपड़े हैं। जब पुलिस ने बैग की तलाशी देने को कहा तभी वह घबराने लगा। इस पर पुलिस ने युवक से बैग लेकर तलाशी ली। तब पुलिस को बैग से गाजा मिला।