logo

नवंबर में रांची आएंगे शशि थरूर, प्रोफेशनल्स कांग्रेस की तैयारी शुरू

14197news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शशि थरूर नवम्बर में रांची आएंगे। तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। इसको लेकर आज कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने जिसकी अध्यक्षता की। बैठक में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सदस्यों के बीच दायित्व और कामों का बंटवारा किया गया। वहीं स्वागत कमेटी, मीडिया कमेटी,कोऑर्डिनेशन कमेटी भी बनी।आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शशि थरूर का झारखंड में यह पहला दौरा है। वे संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही खूंटी के मूरहू में बन रहे लाईब्रेरी का भव्य उद्घाटन करेंगे और एक मुख्य सभा में भाग लेंगे।

प्रोफेशनल्स कांग्रेस रांची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर के आने से प्रदेश में कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और साथ ही  पार्टी में नए-नए प्रोफेशनल्स का जुड़ाव होगा( बैठक में प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुंवर, खुशबू कटारुका, सरवर पॉल ,प्रभात अग्रवाल, प्रिंस राज, हरि ओम कुमार, विकास आनंद सिन्हा, अरविंद राजगरिया, अभिनव मिश्रा, पूजा वर्मा, अनिल  सिंह, गोपाल पांडेय, खूंटी प्रोफेशनल्स कांग्रेस से बसंत सुरिन ,अमित कुमार नाग, आर पी बारला, एडवर्ड हंस, राहुल रे सूरज झा, राजीव चौरसिया, अमरजीत सिंह, विकी गोप, पुनीत कुमार  ,गौरव आनंद आदि मौजूद थे।