logo

राष्ट्रीय युवा दिवस : झारखंड छात्र परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, प्रतिमा पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

vevek.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

स्वामी विवेकानंद की जयंती को हिंदुस्तान में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में झारखंड छात्र परिषद ने ज्योति पब्लिक स्कूल (बड़ा  तालाब) में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। 

 

पाठ्यक्रम में शामिल हो स्वामी विवेकानंद की जीवनी
कार्यक्रम में झारखंड छात्र परिषद ने सर्व-सम्मति से मांग की है कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को जानना और समझना जरूरी है। कार्यक्रम के बाद झारखंड छात्र परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद सरोवर तक पैदल मार्च किया और प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। 

 

कार्यक्रम में शामिल हुये कार्यकर्ता और पदाधिकारी
इस अवसर पर पीयूष आनंद, राकेश सिंह, सतेंद्र वर्मा, इंदर सिंह, रंजीत चौरसिया, लंकेश सिंह, गोपाल पारीक, सुनील रंजन सहाय, अंकित सिंह,  छोटू सिंह, अजित तिवारी, श्रवण कुमार, रितेश साहू, अमित मिश्रा, रवि सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।