logo

झारखण्ड यात्री संघ ने उप नगर आयुक्त से की मुलाकात, इन मांगों के लिए सौपा ज्ञापन

14000news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखण्ड यात्री संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर आयुक्त तथा उप नगर आयुक्त से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक झारखण्ड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने राज्य के सिटी बसों में यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर ये मुलाकात की है। नगर तथा उप-नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में झारखण्ड यात्री संघ ने मांग की है कि सिटी बसों को सिर्फ फायदे वाले रूट पर ही न चलाया जाये क्यूंकि मेन रोड पर यात्रियों के पास सिटी बसों के यात्रा करने के अलावा  और कोई विकल्प नहीं है।

ये रखी मांग
1. सिटी बसों में यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूला जाये तथा साथ हीं सिटी बसों के लिए रेट चार्ट प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाये।
2. प्रत्येक सिटी बसों में फर्स्ट ऐड बॉक्स के साथ हीं सिटी बसों के कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी पहनने का आदेश दिया जाये। 
3. प्रत्येक सिटी बसों में रूट चार्ट ( कहाँ से कहाँ तक)  मौजूद हो, ताकि यात्रियों को बार-बार परशानी का सामना न करना पड़े।
4. सिटी बसों की शर्तों और नियमों को सार्वजानिक किया जाये। 
5. खादगढ़ा एवं आई.टी.आई बस स्टैंड में साफ़-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये तथा यात्रियों के उपयोग के लिए शौचालय, पेयजल, यात्री शेड की प्रयाप्त व्यवस्था की जाये। 

बता दें कि झारखण्ड यात्री संघ के प्रतिनिधिमंडल में उप नगर आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत भी की है कि सिटी बसों में यात्रियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार की शिकायत आरही है। गौरतलब है कि सिटी बसों में बुनियादी सुविधाओं के लिए पिछले करीब 15 वर्षों से झारखण्ड यात्री संघ लगातार काम कर रहा है। उप नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद झारखण्ड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने 'द फॉलोअप' को जानकारी दी है कि उनकी सभी मांगों को नगर तथा उप नगर आयुक्त ने मान ली है। नगर तथा उप नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि दस दिनों के अंदर हीं इन मांगों पर काम शुरू हो जायेगा।