logo

झारखंड  की लड़कियों ने हरियाणा में फहराया परचम, थ्रोबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक 

14461news.jpg

 द फॉलोअप टीम, रांची:

44वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की सीनियर महिला टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। झारखंड की महिला टीम ने अपने लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी को हरा कर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल में भी झारखंड टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए  तमिलनाडु को 03  सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-17, 25-27, 27-25 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। वही सेमीफाइनल में झारखंड टीम को कर्नाटक के हांथों हार कर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। थ्रोबॉल फेडेरेशन ऑफ इंडिया और थ्रोबॉल एसोसिएशन हरियाणा ने मिलकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजन किया था। प्रतियोगिता दिनांक 29 से 31 अक्टूबर तक  हुई।

 

झारखंड की महिला टीम को कांस्य पदक विजेता बनाने में शायरा कायनात(कप्तान ), ज़ेबा परवीन, सरस्वती उरांव, अर्शी कायनात, मंजू कुमारी, गीता कुमारी, मंदा कुमारी, पिंकी कुमारी एवं प्रशिक्षक मनोज शर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अतिथियों ने ट्रॉफी एवं पदक  देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। झारखंड टीम के जीत पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष नागिना कुमार, जमील अंसारी, सोनू सिंह, कीर्ति कुमार, देवव्रत कुमार, नीरज वर्मा, गौरव सिंह, महताब अहमद, भवानी शंकर महतो, सुनीता महतो, नीतीश सिंह, विवेक यादव, राकेश कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।