logo

रांची के जीतू मुंडा और रोहन उरांव को तलवारबाज़ी में मिला सिल्वर मेडल

16909news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कोरोना की लहर तीसरी और ओमीक्रॉन की दहशत के बीच सुकून भरी खबर रांची के दो युवाओं ने दी है। इनके नाम हैं जीतू सिंह मुंडा एवं रोहन उरांव। दोनो ने तलवारबाजी में सिल्वर मेडल हासिल कर रांची और झारखंड का नाम रोशन किया है। इन युवा प्रतिभाओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए तलवारबाजी यूनिवर्सिटी गेम में भाग लेकर यह गौरव प्राप्त किया है।

दोनों खिलाड़ी रांची के मोराबादी स्थित तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं। यह केंद्र झारखंड तलवारबाजी संघ की देखरेख में चलता है। झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को उम्दा ट्रेनिंग दी जाती है। दो ट्रेनर बच्चों को सिखाते हैं। दोनो खिलाड़ियों को संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष करमवीर उराँव सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।