logo

शीतकालीन सत्र: हाथी उड़ाने वालों को जनता ने उड़ा दिया, बोले लोबिन हेंब्रम 

16270news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

हाथी उड़ाने वालों को झारखंड की जनता ने उड़ा दिया। भाजपा के लोगों ने सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन इन लोगों ने यहां शोषण किया। अब यहां हेमंत सोरेन की सरकार है, लेकिन सरकार बनते ही कोरोना आ गया। सरकार को काम करने का समय नहीं मिला। ये बातें झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना में हेमंत सरकार ने सराहनीय कार्य किया. 

सीएनटी-एसपीटी का हो रहा उल्लंघन
भाजपा के शासन में सीएनटी-एसपीटी का बहुत उल्लंघन हुआ। ये अब भी हो रहा है, लोबिन हेंब्रम ने कहा कि हेमंत सरकार इसे सख्ती से लागू करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आदिवासी की जमीन को बाहरी लोग कब्जा कर लेंगे। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि बीजेपी केवल कल्याणकारी कार्यों में अंडगा लगाना चाहती है। झारखंड में छात्र-छात्राओं के लिए समुचित व्यवस्था हो।