logo

दुर्गा पूजा पर अश्लील और फूहड़ गानों पर डांस, झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरेआम चलायी गोलियां और उड़ायी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां 

13890news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
दुर्गा पूजा के मौके पर गढ़वा के झामुमो कार्यकर्ताओं को फूहड़ और अश्लील गानों पर झूमते देखा जा सकता है। विसर्जन के बाद ही चिनिया थाने के बरवाडीह गांव में अश्लील भोजपुरी गानों पर फूहड़ डांस तो हुए ही, मौके पर हवाई फायरिंग भी खूब की गयी। गाँव के मुखिया और झामुमो के जिला युवा अध्यक्ष नितेश सिंह को सरेआम गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। कार्यक्रम के लिए बने स्टेज पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगाई गयी है। 


 
कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां 
कार्यक्रम के दौरान फूहड़ता, अश्लीलता और आपराध के साथ कोरोना गाइडलाइन की भी धज्जियां उड़ायी गयी। हजारों की भीड़ थी, किसी के चेहरे पर मास्क तक नहीं था। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने पूजा को लेकर कोरोना गाइडलाइन जारी किया है। भीड़ नहीं लगाने की सख्त हिदायत के बाद भी उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ता उन्हीं गाइडलाइन कूी धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह क्षेत्र मंत्री मिथिलेश ठाकुर का है। बताया जा रहा है कि आयोजक उनके करीबी हैं। 

वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग 
घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को शेयर करते हुए लोग कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। किसी पर को कार्रवाई की सूचना भी नहीं मिली है।