logo

जो रूट ने एक साथ तोड़ा 2 पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का रिकार्ड 

16213news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
एशेज सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से काफ़ी अहम मुकाबला है। सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का धमाकेदार फॉर्म जारी है। कप्तान एडिलेड टेस्ट के दूसरी पारी में दमदार रिकार्ड बना डाला। बता दें कि रूट ने एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाकर रिकार्ड बना लिया है। इस रिकार्ड से रूट ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अब रूट इस मामले में सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज से पीछे हैं।


इंग्लैंड के कप्तान ने तोड़ा सचिन और गावस्कर का रिकार्ड
दूसरे टेस्ट मैच में उतरने से पहले रूट के खाते में इस साल कुल 1544 रन थे। उन्होंने पहली पारी में 12वां रन बनाने के साथ पहले सुनील गावस्कर के रिकार्ड को तोड़ा और फिर 19वां रन बनाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि भारतीय दिग्गज गावस्कर ने 1979 में कुल 1555 रन बनाए थे जिसे सचिन ने 2010 में 1562 रन बनाकर तोड़ा था और अब रूट ने उन्हें पीछे किया। रूट अब बस पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ के पीछे है। यूसुफ ने साल 2006 में 1788 रन बनाए थे। 

2021 के सीजन में रूट का खेल 
इस सीजन की शुरुआत रूट ने दोहरा शतक जमाकर किया था। अब तक उन्होंने 11 टेस्ट मैच खेलने के बाद 1600 से ज्यादा रन बनाए हैं। छह शतक और तीन अर्धशतक जमाने वाले इस बल्लेबाज ने अब तक इस सीजन में कुल 2 दोहरे शतक बनाए हैं।