logo

कंगना के ग्रीन कपड़े में ऐसा क्या है कि, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया

11408news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहतीं हैं। किसी से भी उनको कुछ कहना रहता है तो वह बिना डरे झिझके कुछ साफ़-साफ़ कहतीं हैं। कई दिनों से वह विवादों से दूर हैं। कंगना अपने बयानों से सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का भी शिकार होती रहती हैं। इसी बीच कंगना ने  हरे कपड़ों में कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम में शेयर की हैं।  जिसे लेकर पब्लिक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने तस्वीरों के कैप्शन में सवाल कर लिखा है, 'क्यूं लग रहो हो आप खोए-खोए से? 

अब किए टारगेट करूं 
कंगना की इन तस्वीरों पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें यूजर्स ट्रोल करने लगे।  उनके कैप्शन पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि  'सोच रही हैं अब किसको टारगेट करूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक महीने से किसी के साथ लड़ाई नहीं हुई इसलिए। एक और यूजर लिखता है  'कितने दिन बाद देखा, मैडम का ट्विटर क्या ब्लॉक हुआ हर तरफ शांति हो गई। ' कंगना अपने बयानों के चलते अकसर ट्रोल होती रहतीं हैं। 

क्यों हुआ था ट्विटर ब्लॉक 
ट्विटर ने ‘नफरती आचरण और अपमानजनक व्यवहार’ नीति का उल्लंघन करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से बंद  किया था।  कंगना रनौत कथित तौर पर भड़काऊ ट्वीट करने के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी पर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे। राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है। 

कंगना की अपकमिंग फिल्में
कंगना रनौत बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं।  जिनकी फिल्मों की सफलता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं बल्कि उनकी कहानियों से तय होती है। कंगना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी 'थलाइवी' और 'तेजस' सहित 5 ऐसी फिल्में लानी वाली हैं। फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत एयर फोर्स पायलेट के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक सशक्त महिला की कहानी पर्दे पर पेश करती दिखाई देंगी। फिल्म 'तेजस' से सामने आए उनके लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।