logo

बारिश में भीगकर मनाया विजय दिवस, कारगिल के शहीद जवानों की याद में रोशन किए दीये

11224news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची के परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर आज  राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता जुटे।  बरसते पानी में किसी तरह उन्‍होंने कैंडल जलाए और इस तरह कारगिल विजय दिवस मनाया। शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई l कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए रांची के लाल नागेश्वर महतो परिवार के सदस्य विक्की गोप, राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, नितेश वर्मा, सुनील कुमार साहू, अभिषेक बंटी यादव, राहुल गुप्ता, रवि कुमार, रंजन माथुर, अशोक पांडे, राजदीप चौरसिया, सचिन चौधरी, सुधांशु दुबे, शुभम गुप्ता और अभिषेक कुमार आदि शामिल हुएl

देश के 527 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे

उत्तम यादव ने बताया कि कारगिल विजय दिवस का 22 वर्ष पूरा हो चुका। दो महीने हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच में हुए जबरदस्त युद्ध में देश के 527 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। कारगिल बहुत कठिन लड़ाई थी। काफी ऊंचाइयों से भारतीय फौज पर दुश्‍मन हमला कर रहे थे। इसके बावजूद भारतीयों ने 26 जुलाई को विजय प्राप्त की थी l इस युद्ध में रांची के लाल नागेश्वर महतो भी शहीद हो गए थे।