logo

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा धमकी भरा ई-मेल, आरोपी ने अपशब्द भी लिखा था

10057news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

मुख्यमंत्री हेममंत सोरेन को धमकी भरा ई-मेल मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपशब्द कहा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को ये ई-मेल कर्नाटक के किसी शख्स ने भेजा है। मामले में गोंदा थाना में आईपीसी की धारा 385 और 387 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले शख्स का नाम विक्रम गोधराई मुनेश्वर है। 


कर्नाटक का रहने वाला है आरोपी शख्स
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपशब्द और धमकी भरा मेल भेजने वाला व्यक्ति विक्रम गोधराई एक क्रॉस बीईएमएल लेआउट राजा राजेश्वरी नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक) का रहने वाला है। गोंदा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा दीपक कुमार को 28 मई 2021 एक जांच मिली थी। इसमें मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के ई-मेल पर सेक्रेटरी टू सीएम पर विक्रम नाम के व्यक्ति ने ईमेल भेजा था। इसमें लिखा था कि बा…. सो…. आई विल बियर योर …….-…….. स्ट फ्राम माई पर्सनल पॉकेट। थर्ड क्लास बा…… डाई एज सून पॉसिबल। पुलिस छानबीन कर रही थी। 

धमकी भरा मेल भेजने की वजह स्पष्ट नहीं
मामला सामने आने के बाद गोंदा पुलिस ने उक्त ई-मेल की जांच करवाई। उसे आईपी एड्रेस, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की भी जांच करवाई गई। रांची साइबर सेल ने जब तथ्यों की जांच की तो पचा चला कि मेल भेजने वाले शख्स का नाम विक्रम गोधराई मुनेश्वर है। वो बेंगलुरु कर्नाटक का रहने वाला है। बता दें कि मुख्यमंत्री कसो मेल पर धमकी देना संज्ञेय अपराध है। हैरानी की बात है कि झारखंड पुलिस अभी तक आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दबिश दी जा रही है। 

पहले भी मुख्यमंत्री को दी जा चुकी है धमकियां
हालांकि! ये पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐसा धमकी भरा ईमेल भेजा गया हो। इससे पहले आठ और सत्तरह जुलाई 2020 को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। उसका सर्वर जर्मनी और स्विटजरलैंड का मिला था। मामले की मॉनिटरिगं कर रही सीआईडी दोनों ही देशों से पत्रचार कर रही है लेकिन धमकी देने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का डिटेल निकाला गया है। उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।