logo

गिरिडीह में केरोसिन ब्लास्ट! लालटेन में तेल डालते ही हुआ विस्फोट, महिला झुलसी

7176news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
गिरिडीह के धनवार प्रखंड (Dhanwar Block) से केरोसिन तेल से विस्फोट ( Kerosene oil explodes) का मामला सामने आया है। अंबाटांड़ गांव में जलते हुए लालटेन में जैसे ही केरोसिन तेल डाला गया लालटेन में विस्फोट हो गया। इस घटना से गांव की एक महिला उषा देवी झुलस गई। महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। 

ये भी पढ़ें.....

केरोसिन विस्फोट की जांच जारी
घटना की सूचना पर धनवार पुलिस (Dhanwar Police) ने छानबीन करना शुरू किया है। इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के पीछे केरोसिन तेल ही कारण है या वजह कुछ और ही है। केरोसिन तेल किस डीलर के यहां से लाया गया था इस बात का भी पता लगाया जा रहा है