logo

छोटा बेटा ही निकला मां का कातिल, जमीन के लिए मार डाला

4784news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:                                                                   
गांडेय थाना के रंगमाट्टी टांडा में 80 वर्ष की वृद्ध महिला का शव 26 जनवरी को मिला था। जिसकी पहचान पार्वती देवी के रूप में हुई थी। पार्वती देवी के बड़े पुत्र सोमाय टुडू ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब जांच की तो छोटा बेटा चुड़का टुडू की मां का हत्यािरा निकला। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है। जमीन विवाद में हत्याे कर दी थी। इसकी जानकारी गिरिडीह पुलिस लाइन सभागार में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को दी।

ट्रक चालक के हत्यारे को बिहार से पकड़ा 
इधर, 10 जनवरी को थाना अंतर्गत ग्राम बेको के सामने मुर्गिया टेंगरी मैं NH2 सड़क किनारे ट्रक चालक की हत्याा का भी पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक नंबर, Nl 01k1455 के चालक प्रदीप कुमार की हत्या कर दी गई थी। चालक के मोबाइल, पर्स से रुपए और कागजात भी गायब मिले थे। बगोदर थाना मैं अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। चालक आसनसोल गलास फैक्ट्री,  छाता पत्थर जिला पश्चिमी वर्दवान पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था। पुलिस टीम ने पुनामा, थाना वजीरगंज, गया बिहार से गौरव पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त औजार लोहे का रॉड और मृतक का मोबाइल आधार कार्ड व वोटर कार्ड पैन कार्ड भी बरामद किया गया है।