logo

जमीन विवाद में चाकू से गोदकर की हत्या

3470news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को हेसाग में हुई इस घटना में कई लोगों ने घेर कर अल्लाउदीन उर्फ बबलू की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रशासन जुट गई है।

शनिवार को भी एक युवक की हुयी थी हत्या 
इससे पहले शनिवार की रात को अरगोड़ा बस्ती में चाकूबाजी की घटना हुयी थी। जिसमे रोहित नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। जगन्नाथपुर में आज की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

ये भी पढ़ें........

अस्पताल में हुयी मौत 
अल्लाउदीन की हत्या जमीन विवाद में हुई है। जमीन को लेकर मृतक का दूसरे लोगों से विवाद था। जिस जमीन को लेकर विवाद था, वहां काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करने को कहा। इसी बीच विवाद में बबलू को चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद  बबलू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।