पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदू अधिकारी भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। सोशल मीडिया में वायरल ताजा तस्वीरों में सीएम शुभेंदू अधिकारी कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। इस वीडियो में शुभेंदू अधिकारी को पारंपरिक वेश-भूषा में देखा जा सकता है। लोग शुभेंदू अधिकारी के इस रूप को काफी पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट करके अपना स्नेह जता रहे हैं। गौरतलब है कि शुभेंदू अधिकारी ने 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री लगातार कई हिंदू मंदिरों, आश्रमों और मठों का दौरा करते नजर आ रहे हैं।
Meet the 1st Gaudiya Vaishnava Chief Minister of West Bengal: @SuvenduWB ji ???? pic.twitter.com/XcinyxG34K
— Radharamn Das राधारमण दास (@RadharamnDas) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा चेहरा हैं शुभेंदू
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं। वे पूर्व मेदिनीपुर के राजनीतिक परिवार से आते हैं और उनके पिता शिशिर अधिकारी भी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की, बाद में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए। 2007 के नंदीग्राम आंदोलन में उनकी अहम भूमिका ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। वे तामलुक से 2 बार सांसद और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रहे। 2020 में उन्होंने TMC छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की। 2021 विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी और बेहद कम अंतर से जीत हासिल की, जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और भाजपा के एक प्रमुख नेता माने जाते हैं।
भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराकर रचा इतिहास
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव में 206 सीटों पर जीत हासिल की है। टीएमसी को केवल 81 सीटों पर ही जीत मिली। इसके साथ ही बंगाल में 15 साल लंबे ममता सरकार का अंत हो गया। शुभेंदू अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट पर जीत हासिल की। भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 15000 से ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया।