logo

लालू यादव ने झारखंड प्रदेश राजद की सभी इकाई भंग की, अध्यक्ष अभय सिंह हटाए गए

15309news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कुछ माह पहले बिहार के एक्स डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड की प्रदेश इकाई को मजबूत करने का दायित्व संभाला था। उन्होंने लगातार कई दौरे भी किये। जिससे कार्यकर्तओं में उत्साह का संचार हुआ था। लेकिन इधर, प्रदेश इकाई में आपसी रस्साकशी भी अंदर-अंदर जारी थी। कुछ दिनों पहले प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने प्रवक्ता मनोज कुमार समेत कई लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया था। लेकिन ताजा खबर यह है कि अभय सिंह से ही अब पद ले लिया गया है। साथ ही पूरी प्रदेश इकाई तमाम सहयोग संगठनों के भंग कर दी गई है। यह आदेश पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद ने स्वयं जारी किया है। 

 

राजद के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने संबंधित पत्र जारी किया है। जिसमें स्पष्ट लिखा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश संगठन सहित सभी प्रकोष्ठ के संगठन को कतिपय कारणों से तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।