logo

अंतर्जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, लोहरदगा पुलिस ने 4 महंगी बाइक भी किया जब्त

13991news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 

लोहरदगा थाना पुलिस ने बुधवार को अंतर्जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की 4 बाइक को भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना शैलेश कुमार साहू पिता प्रेम प्रकाश रमन सकिन राधानगर बरवाटोली जिला लोहरदगा का निवासी है। 

इन इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक अन्य गुर्गो में विशेष भगत लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईटा गांव रहने वाला है। सूरज उरांव (पिता- इंदर उरांव), जिला रांची का निवासी और प्रीतम लोहरा पिता मनबोधन लोहरा जिला रांची का निवासी है। थाना प्रभारी द्वारा बताया कि सबसे पहले शैलेश कुमार साहू को  गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अन्य सभी बाइक चोरों को धर दबोचा गया।

पुलिस ने 4 बाइक को भी बरामद किया
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों की निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक को बरामद किया गया।   बताया गया कि मुख्य सरगना शैलेश कुमार साहू ने  गिरोह के गुर्गे  विशेष भगत, सूरज  उरांव एवं प्रीतम लोहरा के हाथों चोरी की बाइक को बेचा था। 

इस पुलिस टीम ने की थी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के पर्दाफाश करने को लेकर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना द्वारा छापेमारी टीम गठित की गई थी जिसमें थाना प्रभारी लोहरदगा मंटू कुमार के साथ एएसआइ उपेंद्रनाथ राम, सुकू सोरेन, रामचंद्र मांझी, उमेश चौधरी के साथ पुलिस बल शामिल रहे थे।