logo

लीकेज से हुआ घर में विस्फोट, महिला की मौत, बेटी बुरी तरह से घायल

6921news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा : 
शहर के बुद्धन सिंह लेन में एक घर में विस्फोट हुआ। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है. पुलिस अब भी ब्लास्ट के कारणों की तलाश कर रही है।

पूरा घर हो गया तहस-नहस 
शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह निवासी संजय साहू के मकान में शुक्रवार को अचानक से हुए ब्लास्ट की घटना में संजय साहू की पत्नी रेखा देवी और पुत्री परी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद घर में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया था। घटना में संजय साहू के मकान की दीवार, खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर, सामान सब कुछ बर्बाद हो गया। विस्फोट मेंघायल रेखा देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

गैस लीकेज से हुआ हादसा 
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि गैस लीकेज की वजह से धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि रसोई में वेंटिलेशन की कोई सुविधा नहीं थी। पुलिस यह आशंका जता रही है कि गैस लीकेज के बाद पूरे रसोई में गैस भर गया होगा, और जैसे ही रेखा ने बिजली का स्विच ऑन किया होगा वैसे ही धमाका हो गया। मगर, इस घटना में गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। यदि सिलेंडर फट जाता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। रेखा देवी की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। रेखा की पुत्री परी कुमारी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। इस दुर्घटना में पीड़ित का पूरा घर तहस-नहस हो चुका है। पुलिस मामले को अभी भी जांच कर रही है।