logo

राजद, लोजपा और जाप की जारी प्रवक्ताओं की सूची में पहली बार गया से तीन

10271news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार में राजद, लोजपा (चिराग गुट) और पप्पू‍ यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। जिसमें पहली बार गया जिले से तीन प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। इनमें लोजपा की शोभा सिन्हा, जाप के उमैर उर्फ टिक्का खान और राजद के कुमार सर्वजीत शामिल हैं। जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकीं शोभा गया शहर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। टिक्का खान जिला परिषद के सदस्य और पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हैं। शेरघाटी से वो भी विधानसभा चुनाव में लड़ चुके हैं। कुमार सर्वजीत बोधगया से वर्तमान में विधायक हैं।



राजद के 19 प्रवक्ताओं में चार महिला भी
राजद ने प्रवक्ताओं में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए हैं। जबकि बहुत से चर्चित नाम हैं, जो पहले भी प्रवक्ता की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। मनोज झा और नवल किशोर यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता रहेंगे। वहीं वीरेंद्र मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रदेश के 19 प्रवक्ताओं में चार महिलाओं को भी राजद ने शामिल किया है। मीडिया के लिए हर दिन मृत्युजंय तिवारी, शक्ति यादव, चितरंजन गगन, प्रशांत कुमार मंडल, बंटू सिंह, एजाज अहमद, सारिका पासवान, एमएम अनवर हुसैन और संजीव सहाय उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह भाई वीरेंद्र, एज्या यादव और डॉ. सेवा यादव सप्ताह में तीन दिन पत्रकारों के लिए उपलब्ध रहेंगे। जबकि समीर कुमार महासेठ, रितु जायसवाल, आभा रानी, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लान शाहीन और इकबाल मोहम्मद समी दो दिन पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करेंगे।



चिराग ने 19 प्रवक्ताओं की सूची जारी की
लोजपा (चिराग गुट) के 19 प्रवक्ताओं में कृष्ण सिंह कल्लू (प्रदेश मीडिया प्रभारी भी), निशांत मिश्रा, रवि रंजन कर्ण (दोनों सहायक मीडिया प्रभारी भी), अशरफ अंसारी, सुरेंद्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद, प्रो. विनीत सिंह, साजेश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिन्हा, संगीता तिवारी, राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पाण्डेय, चंदन सिंह और सुरभि ठाकुर शामिल हैंं। जानकारी राजू तिवारी ने दी है।



जाप ने भी 19 प्रवक्ता किए बहाल
जन अधिकार पार्टी (जाप) ने 6 राष्ट्रीय और 13 प्रांतीय प्रवक्ता बनाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की अनुमति से प्रधान महासचिव रघुपति सिंह ने सूची जारी की है। दिनेश सिंह उर्फ भाई दिनेश मुख्य प्रवक्ता तो रामचंद्र सिंह यादव, प्रेमचंद सिंह, फजील अहमद, शोएब जामई, रानी चौबे राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त् किए गए हैं। संजीव मिश्र, उमैर उर्फ टिक्का खान, नागेंद्र सिंह, मनोज झा,  मुक्तेश्वर सिंह,  अवधेश कुमार लालू, बबन कुमार यादव, शहान परवेज, राजेश राय कुशवाहा, अभिजित सिंह, संजय सिंह पप्पू प्रांतीय प्रवक्ता बनाए गए हैं। राजीव कन्हैया और सुप्रिया खेमका को मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी गई है।