logo

3 किलो गांजा के साथ युवक धराया, गुमटी से हो रही थी तस्करी

15812news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 
झारखंड के लोहरदगा में सदर थाना क्षेत्र के बीआईडी इलाके में पुलिस ने रोशन साहू की गुमटी में छापामारी की।  इस दौरान पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा जब्त किया। वहीं इस धंधे में शामिल युवक रोशन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही है। छापामारी अभियान से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

नशे के कारोबारी जायेंगे जेल
लोहरदगा की पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वनवासी कल्याण केंद्र के बगल की गुमटी में छापामारी की। इस दौरान लगभग 3 किलोग्राम गांजा, प्लास्टिक में गांजा भरा हुआ 19 पाउच और गांजा भर कर पीने वाला कागज करीब 50 पीस जब्त किया है।

इस क्रम में पुलिस ने वहां से रोशन साहू  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में खलबली मच गयी है।