logo

लोहरदगा एसपी विवेकानंद सड़क दुर्घटना में घायल, मेडिका रेफर

3220news.jpg
द फॉलोअप टीम - रांची
झारखंड में सड़क हादसे की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोहरदगा के अभियान एसपी विवेकानंद सिंह शनिवार को लोहरदगा से रांची आ रहे थे। बीजूपाड़ा के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उनके अलावा उनके 9 साल के बेटे अर्णव सिंह, चालक विनोद कुमार और दो बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो व दिलीप उरांव भी घायल हुए हैं। उन्हें मेडिका रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि झारखंड में औसत सड़क दुर्घटना प्रतिदिन 8 दर्ज की जाती रही है। लेकिन इधर, 10 और 11 तक सड़क हादसे हो रहे हैं। 

इससे पहले अनगड़ा थानेदार की भी हुए थी दुर्घटना
बीते 10 दिसंबर रांची-मुरी मार्ग पर काशीडीह के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में अनगड़ा थानेदार अनिल कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं वाहन चालक रामाशकर राम (36) की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि पुलिस जवान सुशात महतो सोनाहातू निवासी व राजेश महतो लाधुप सिल्ली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये थे।