logo

पहले नाम बदलकर की शादी फिर कराया धर्म परिवर्तन, अब किसी और से कर लिया निकाह 

11231news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

 

आजादनगर एनएच कॉलोनी की एक महिला ने अपने पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। महिला का नाम अब आयशा परवीन है जो पहले  शांति मजूमदार हुआ करती थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। आरोपी पति का नाम समद खान है जो पहले साहिल सिंह हुआ करता था। 

 

मारपीट करता था पति
सामने आई जानकारी के मुताबिक आयशा अपने पति और ससुराल वालों की मारपीट से तंग होकर अब अपने मायके में रह रही है। समद खान पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप है।  आयशा ने आजादनगर थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आयशा अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायके में है। उसने न्याय की मांग की है। 

 

पति फरार हो गया 
आयशा का पति फरार है। समद खान पर लव जिहाद का आरोप है। आयशा के अनुसार 2010 में वह जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पढ़ती थी। उसी दौरान उसकी मुलाक़ात समद खान उर्फ़ साहिल सिंह से हुई थी। वह शांति के एक फ्रेंड का ही मामा का बेटा बनकर उससे मिला था और अपना नाम साहिल सिंह बताया था। उसने बताया था वह माता-पिता से अलग रहता है। कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी की। साहिल भी शान्ति के साथ उसके मायके में ही रहता था। वह अपनी पत्नी के साथ पूजा भी करता था। बाद में वो सऊदी अरब में काम करने चला गया। 

 

2012 में खुला राज 
2012 में साहिल और शांति को एक बेटा हुआ। इसके बाद उसने ससुराल जाने की जिद की तो पति ने बताया कि वो मुस्लिम है। उसने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। समद खाद ने शान्ति को ससुराल ले जाने के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से फिर निकाह किया। पति शानि को ससुराल ले गया। शांति का नाम आयशा परवीन रखा गया। 3 जुलाई को आयशा ने पति को साकची में एक दूसरी महिला के साथ देखा। पूछताछ पर आयशा को मालूम हुआ की समद ने दूसरी शादी कर ली है।