logo

लव यू जिंदगी गाने पर ऑक्सिजन मास्क लगाकर झूमने वाली लड़की ने दुनिया को कहा अलविदा

8445news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कोरोना की नकारात्मकता के दौर में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें एक 30 साल की लड़की लव यू जिंदगी गाने पर, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर झूमती नजर आई थी। अस्पताल में जो लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है उनके लिए यह वीडियो काफी प्रेरणादायक है। लेकिन यह लड़की कोरोना से जंग हार चुकी है। दिल्ली के एक अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। लड़की के इस वीडियो को पहले डॉक्टर मोनिका लंगेह ने ट्वीट किया था। इसके बाद इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया। इस लड़की की सकारात्मकता की सबने तारीफ की थी। लेकिन इसने दुनिया छोड़ दी। 

नहीं मिल सका आईसीयू बेड
जानकारी मिली कि युवती को आईसीयू बेड नहीं मिल सका, जबकि उसे आईसीयू की जरूरत थी। वह कोविड वार्ड में थी, जहां उसे रेनडेसिविर और प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत में काफी सुधार थी, सबको उम्मीदें थी कि वह ठीक हो जाएगी। उसकी मौत के बाद डॉक्टर भी हताश हैं। 

लव यब जिंदगी गाना बजाने की फरमाइश उसी ने की थी। 
हॉस्पिटल में जब वह कोविड बेड पर थी, तो उसने डॉक्टर को बुलाकर कहा था कि लव यू जिंदगी गाना बजाया जाए। डॉक्टरों ने उसकी बात मानी औऱ फिर गाना बजाया। इसके बाद वह उस गाने पर झूमती हुई नजर आई थी, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया था और पूरा देश इस लड़की के जज्बे को सलाम कर रहा था। डॉक्टर कह रहे थे कि इस लड़की में जीने की इच्छाशक्ति कमाल की है।