logo

पागल हाथी के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का दर्द इरफ़ान अंसारी ने किया साझा

10205news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:
कदरूडीह, करमाटांड़ जामताड़ा में रविवार को एक पागल हाथी ने गांव में कोहराम मचा दिया। कुछ घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कई घरों में रखे अनाजों को तहस-नहस कर दिया। आये दिन कोई ना कोई ऐसी घटना होती रहती है। जिसमें किसी ना किसी ग्रामीण को हाथी के हमले से जान से हाथ धोनी पड़ती है। आज जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी पहुंचे और उन्होंने हुए नुकसान का जायजा लिया।  ग्रामीणों के पास बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान करने का भरोसा दिलाया।  मौके पर प्रखंड विकास और वन विभाग के अधिकार , नाजिर टूटू, हरि बासकी, छोटू यादव, शंभु हांसदा, निस्पति हांसदा, रवि सोरेन और बाबूलाल हांसदा भी मौजूद थे।

अधिकारी से बोले विधायक, भारी-भरकम हाथी से भी तेज बनिये
इरफ़ान अंसारी ने कहा कि हाथी भारी होता है, लेकिन तेजी से लोगों को मारता है। वन विभाग के पदाधिकारी से कहा कि आप भी तेज बनिये और पीड़ित परिवार को जल्द मदद कीजिये। उन्‍होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि ऐसे पागल हाथी को मारने का निर्देश तत्काल दिया जाए। इस हाथी ने हमारे क्षेत्र में लगभग सैकड़ों लोगों की जान ले ली  है। सीओ और रेंजर को निर्देश दिया और कहा कि जल्द से जल्द वन विभाग के पदाधिकारी घरों की मरम्मत कराएं।