logo

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने साहिबगंज से किया गिरफ्तार 

14220news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने वाले दिनेश पंडित नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दिनेश को साहिबगंज जिला के सकड़भंगा गांव से गिरफ्तार किया है। दिनेश पहले भी जेल जा चुका है और उसपर कई मामले भी दर्ज हैं। 


फोन पर जान से मारने की दे रहा था धमकी 
सोहेल हत्याकांड का आरोपी दिनेश पंडित सांसद निशिकांत दुबे को फोन कर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। निशिकांत दुबे ने इसे लेकर देवघर थाना में मामला दर्ज करवाया था।  देवघर नगर थाना कांड संख्या 434/18 में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने दिनेश पंडित को गिरफ्तार किया था।


दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार 
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी को देवघर पुलिस और साहिबगंज के तीनपहाड़ और रांगा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। इससे पहले वह राजमहल से बीजेपी के विधायक अनंत ओझा को धमकी देने के मामले में जेल गया है। 

दिल्ली पुलिस की टीम लेगी रिमांड पर 
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिनेश पंडित को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम रिमांड पर लेगी। फ़िलहाल आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसे रांगा थाना में रखा गया है।