logo

हाइवा के चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत, आधे घंटे सड़क पर यूँही पड़ी रही लाश

7064news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोड़ा मंदिर के पास ऐसे ही दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हद तो तब हो गयी, जब घटना के बाद सड़क पर ही आधे घंटे तक शव पड़ा रहा, मगर किसी ने पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे का शिकार व्यक्ति गैस मिस्त्री का काम करता था। 

काम कर घर लौट रहा था मृतक 
मृतक की पहचान अर्जुन राम के रूप में हुई। वह काम कर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच साकची के घोड़ा मंदिर के पास हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में लिया, जिससे अर्जुन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से हाइवा चालक फरार है। हादसे के बाद आधे घंटे तक सड़क पर शव पड़ा रहा, लेकिन किसी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। अर्जुन मानगो थाना क्षेत्र के डाइगुटू रोड नंबर 7 का रहने वाला था।