logo

खेत में काम कर रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पति-पत्नी को किया जख्मी

9733news.jpg
द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
उत्‍तर प्रदेश में कमजाेरों के साथ उत्‍पीड़न की घटनाएं कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही हैं। इसमें महिलाओं के साथ जुल्‍म की खबरें आए दिन  सामने आती हैं। ताजा मामला सीतापुर  सदरपुर थाना क्षेत्र का है-इंसानियत को शर्मसार करने वाला। यहां कुछ बदमाशों ने खेत में काम कर रही महिला संगीता देवी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला के पति संजय ने विरोध किया तो उसपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया गया। महिला पर भी चाकुओं से वारकर उसे जख्मी कर दिया और मौके से भाग गए। खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों ने पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया वहां से पति को लखनऊ रेफर किया गया। 

आरोपी और महिला के अवैध संबंध 
डॉक्टरों का कहना है कि पति की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और स्थानीय लोगों ने बयान दर्ज किए। घायल पति-पत्नी के भी बयानों को दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय और घायल महिला के अवैध संबंध भी बताए जा रहे है।  लेकिन घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।