logo

हत्या की शिकायत करना शख्स को पड़ा महंगा, बदमाशों ने उसकी गाड़ी फूंक दी

7636news.jpg
द फॉलोअप टीम, गया:

गया का मानपुर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां अपराध की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले इलाके में एक हत्या हुई थी। इसकी शिकायत लेकर शख्स डीएसपी घूरन मंडल के पास पहुंचा था। शिकायत करना अपराधियों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने शख्स की गाड़ी में आग लगा दी। उसकी मारूति कार जल गयी। 

अपराधियों का अड्डा बना मानपुर
स्थानीय लोगों ने सुबह देखा तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। बदमाशों की इस करतूत से शख्स का परिवार और स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक इलाका फायरिंग, बमबाजी और मोबाइल छिनतई जैसी घटनाओं के लिए पहले से ही काफी बदनाम है। सोमवार को यहां 18 वर्षीय युवक की हत्या हो गयी थी। 

हत्या से स्थानीय लोगों में गुस्सा
युवक की हत्या से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। स्थानीय लोगों ने विरोध में शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस पहुंची थी। स्थानीय लोगों को समझाया बुझाया गया। दोषियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग जाम हटाने पर राजी हुए थे। घटना की वजह से इलाके में तनाव है। 

DSP से युवक ने की थी शिकायत
विक्की वर्णवाल ने DSP घूरन मंडल से शिकायत की थी कि इलाके में 2 वर्षो से बहुत कम उम्र के लड़के ही अपराधी बन रहे हैं। वे मुफस्सिल और बुनियाद थाना क्षेत्र में आतंक मचाए हुए हैं।  विक्की की ये शिकायत अपराधियों को रास नही आयी।  उन्होंने देर रात घर में घुसकर कार में आग लगा दी।  इधर पीड़ित ने घटना की शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।