logo

बड़कागांव विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना ही मेरा सर्वोच्च लक्ष्य: अंबा प्रसाद

15464news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी तथा बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के सौजन्य से कई सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। विधायक की अनुशंसा पर उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं सड़क की नापी कर ली गई है। जल्द ही डीपीआर तैयार करके योजना की तकनीकी स्वीकृति मिल जाएगी।

बड़कागांव विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना लक्ष्य
इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे झारखंड में बड़कागांव विधानसभा को विकास के मामले में सबसे ऊपर लाना मेरा लक्ष्य है।  क्षेत्र मे स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जा रहा है। 

बड़कागांव की इन सड़कों के लिए बना डीपीआर
जिन सड़कों का डीपीआर बनाया जा रहा उनमें बड़कागांव प्रखंड के सोमवार बाजार से आंगों तक सड़क, महूगाईकला अंबाजीत कोनी मोड़ से आजाद नगर होते हुए हाहे, ग्राम महूदी से शिव मंदिर अंबा टोला होते हुए भुइया टोली तक, आंगों उरेज मुख्य पथ होते हुए शुक्रवार बाजार तक पथ निर्माण, गोंदलपूरा ग्राम भोसी सेहदा होते हुए राउतपारा तक पथ निर्माण, बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से राजू महतो के खेत तक पथ निर्माण, बड़कागांव जीडीएम चौक से बनिया टोली होते हुए टैक्सी स्टैंड तक पथ निर्माण का रास्ता साफ होता दिख रहा है। 

इन रास्तों से होकर बनेगी पक्की और मजबूत सड़क
इसके अलावा तलसवार लोदर गेदा करम महतो के खेत के पास करमाटांड़ होते हुए तलशवार बस्ती मांडर मुख्य पथ तक, कांडतरी पंचायत के ग्राम कोनोदा से ग्राम मिर्जापुर तक, ग्राम जुगरा से पदनवाटाड़ तक पथ निर्माण, चंदौल पंचायत के मस्जिद के सामने से रामचंद्र पासवान के घर तक पथ निर्माण, पोटगा पंचायत के जामुन टोला से पारगड़ा तक पथ निर्माण, केरेडारी प्रखंड के बारीयातु पंचायत में प्रदीप गोस्वामी के घर से नदी होते हुए श्मशान घाट तक पथ निर्माण,बारीयातु मे जगदीश राणा के घर से बाबूलाल ठाकुर के घर होते हुए रामेश्वर राम के घर तक पथ निर्माण, पचड्डा के ग्राम सिझूवा से बड़की नदी पुल तक पथ निर्माण शामिल है। 

कार्यक्रम में ये नेता और कार्यकर्ता भी रहे शामिल
इस अवसर पर बड़कागांव कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, सुरेश महतो, संजय महतो, शमशेर आलम, शेख अब्दुल्ला, अहमदुल्लाह, मोहम्मद दिलदार अंसारी, चंदन गुप्ता, बालेश्वर साव, नीरोज करमाली, श्याम भार्गव, प्रदुम साव समेत कई लोगों ने हर्ष व्यक्त कर विधायक जी का आभार प्रकट किया