logo

विधवा भाभी के साथ करता था यौन शोषण, गांव वालों ने करायी शादी

8453news.jpg
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:
बरहेट थाना क्षेत्र के सिमलढाप गांव में एक विधवा औरत ने आने देवर पर 2 अप्रैल को यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी देवर के साथ ग्रामीणों ने शादी करवा दी। पुलिस की मदद से गांव वालों ने यह फैसला लिया। पीड़ित महिला पुतुल देवी ने बरहेट थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। पुतुल विधवा थी और आरोपी देवर की अभी तक शादी नही हुई थी। इसलिए गांव वालों ने निर्णय लिया कि इससे पुतुल सुहागन भी हो जाएगी और उसे जीने का सहारा भी मिल जाएगा।

मंदिर में हुई शादी
इस शादी में पुलिस का भी सहयोग रहा। बरहेट थाना पुलिस की सहयोग से ग्रामीणों की ने  मन्दिर में शादी करा दी। नए जोड़े को सभो ने अपना आशीर्वाद दिया। पहले लड़का शादी करने से इंकार कर रहा था लेकिन काफी समझाने बुझाने के बाद अंत में वह राजी हो गया।