logo

संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

7216news.jpg
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। महिला का शव फंदे से लटका था। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है वहीं महिला के पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की हैl पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही हैl मृतिका की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है।  पिता ने दामाद और उसकी 3 बहनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोपी पति भोला पासवान फरार हैं।

घटना के बाद फरार हैं घरवाले
ग्रामीणों ने पुलिस का बताया कि भोला पासवान एक शिक्षक हैं। उनकी सभी 3 बहन मायके में ही रहती है। इसके कारण परिवार में हमेशा झगड़ा और मारपीट होती थी। पिंकी के पिता दिनेश मल्लिक के अनुसार, पिंकी के ससुराल वाले दहेज में मोटी रकम की मांग को लेकर पिंकी से मारपीट करते थे। थाना प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।  ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  पति समेत सभी लोग घर से फरार हैं। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।