logo

1 माह बाद मिली प्रेमी के साथ शादीशुदा बेटी, प्रेमी ने शादी से किया इनकार...माता-पिता ने की थी आत्मदाह की घोषणा

16472news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनाबादः
18 दिसंबर को हमने एक खबर पब्लिश किया था जिसमें कहा गया था कि धनबाद पुलिस 1 महीने में भी अपहृत लड़की को नहीं ढूंढ पाई है, लड़की के माता-पिता ने डीसी को एक पत्र लिखा था और कहा था कि अगर 22 दिसंबर तक बेटी नहीं मिलती है तो वह अपने नाती के साथ रणधीर वर्मा चौक में आत्मदाह कर लेंगे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहृत लड़की मिल गई है और उसके साथ उसका प्रेमी भी मिला है। महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी ब्यूटी पालर्र से फरार हो गयी थी। बता दें महिला एक बच्चे की मां है। लोयाबाद की रहने वाली एक बच्चे की मां अब पछता रही है। पति को छोड़कर पटना के जिस प्रेमी के साथ भागी थी वह धोखेबाज निकला है। उलने उले रखने से इंकार कर दिया है। महिला ने प्रेमी पर यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पटना निवासी कुंदन को जेल भेज दिया है। 


कैसे हुई थी गायब 
दरअसल 17 नवंबर  को महिला अपने बच्चे और पति के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। ब्यूटी पार्लर के बाहर बच्चे को लेकर उसका पति इंतजार कर रहा था। पति को लगा की पत्नी अंदर सज सवर रही है लेकिन पत्नी अपने पटना वाले प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। पति बाहर घंटों इंतजार कर रहा था लेकिन पत्नी बाहर नहीं आई। जब काफी देर हो गए तो पति ने अपने ससुर को बताया कि उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई है। इसके बाद ससुर ने लोयाबाद थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी काफी छानबीन की 1 महीने से ज्यादा वक्त गुजर गए थे लेकिन लड़की नहीं मिली। एक महीने बाद पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। आरा जिला के कोइलवर गांव में छापेमारी कर विवाहिता को बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी कुंदन माली को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेजा गया।


डिसी को लिखा था पत्र 
विवाहित पुत्री के नहीं मिलने से परेशान पिता ने उपायुक्त को पत्र देकर 22 दिसंबर को रणधीर वर्मा चौक पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी। आत्मदाह की घोषणा के बाद पुलिस रेस हो गई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसके पति और उसके दोस्त का मकान एक ही जगह है। पति का मित्र होने के कारण वह अक्सर घर आया-जाया करता था। कुंदन ने एक युवक को लोयाबाद भेजा था और उसी के साथ चली गई थी। उसने उसे आरा के कोइलवर गांव में एक अलग कमरे में रखा था। पूनम ने पति के दोस्त के साथ शादी करने की शर्त पुलिस के सामने रखी, लेकिन वह इंकार कर गया।