logo

कैसा ये इश्क है! मालकिन को नौकर से हो गया प्यार, पति और बेटे को छोड़ हो गयी फरार

7313news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला: 

गुमला जिला से अजब प्रेम की गजब कहानी का दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक मालकिन नौकर के प्यार में पड़ गयी। मालकिन ना केवल नौकर के प्यार में पड़ी बल्कि अपने पति और बेटे को छोड़कर अपने आशिक के साथ भाग गयी। इस विवाहित महिला का नाम फूलवंती है वहीं नौकर का नाम नांदी खड़िया है। दोनों बीते पांच दिन से गायब हैं। इधर महिला का पति गुमला एसपी और थानेदार के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचा है। 

गुमला के असनी पंचायत का है मामला
ये पूरा मामला गुमला जिला के असनी पंचायत का है। विवाहिता फूलवंती के पति राजकिशोर गोप ने गुमला एसपी और थानेदार के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। राजकिशोर गोप ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया कि 2 साल पहले वो अपने पुराने घर को तोड़कर नया घर बना रहा था। इस काम के लिये कई मजदूर लगाए गये थे जिसमें से एक नांदी खड़िया भी था। 

महिला के पति और नौकर के बीच विवाद
राजकिशोर गोप का आरोप है कि मकान बनकर तैयार हो गया, इसके बाद भी नांदी खड़िया उसके घर आ जाता था। इस बात को लेकर राजकिशोर और नांदी के बीच विवाद भी हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद नांदी खड़िया ने राजकिशोर गोप को एससी/एसटी एक्ट में जेल भिजवा दिया। लिखित शिकायत में राजकिशोर गोप ने बताया कि डेढ़ साल की सजा काटने के बाद जब वो 26 मार्च को अपने घर लौटा तो पत्नी को घर में नहीं पाया। 

राजकिशोर ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
राजकिशोर गोप ने बताया कि खोजबीन के क्रम में उसकी पत्नी फूलवंती नांदी खड़िया के घर में मिली। तब वो अपनी पत्नी को घर ले आया। राजकिशोर का आरोप है कि अभी पांच दिन पहले उसकी पत्नी फिर से भाग गयी। उसका कहना है कि उसकी पत्नी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे, उसके बेटे, गांव की एक महिला सीतामुनी देवी और धरमू गोप को फोन करती है लेकिन बताती नहीं है कि कहां है और किसके साथ है। राजकिशोर गोप ने आरोप लगाया है कि नांदी खड़िया की उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। उसने गुमला एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।