logo

छत की कुंडी से लटकी थी विवाहिता की लाश, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

8375news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
हैदरनगर थाना के बुधुबिगहा गांव में एक महिला का शव उसकी छत की कुंडी से लटकी मिली। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय छोटी कुमारी के रूप में कई गयी है। छोटी के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था
पिता का कहना है कि दहेज में कुछ रुपये बाकी रह गए थे देने के लिए। इस वजह से उनकी बेटी को बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। उसे 50 हजार रुपये लाने को कहा जाता था। छोटी की शादी 12 दिसंबर 2020 को बुधिबिगहा गांव के सोनू कुमार सिंह के साथ की गई थी। छोटी को प्रताड़ित किया जाता था। 

पति दूसरे राज्य में करता था मजदूरी
मृतका का पति सोनू  दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता बजरंगी सिंह ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता के पिता ने उसके पति सोनू कुमार, सास और ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।