logo

शहीद अल्बर्ट एक्का की पत्नी 'बलमदीना एक्का' का निधन, सीएम ने जताया दुख

7436news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:

परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन हो गया। गुमला के चैनपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। परमवीर चक्र से सम्मानित अल्बर्ट एक्का का जन्म गुमला में हुआ था। 1971 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई में वो शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी अपने पैतृक प्रखंड अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में रहती थी।

अर्जुन मुंडा ने जतायी संवेदना
बलमदीना एक्का के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। बलमदीना एक्का के निधन पर गुमला में शोक की लहर है। उन्होंने पूरी जिंदगी वीरता और धैर्य के साथ गुजारी। 

सीएम हेमंत ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शहीद अल्बर्ट एक्का की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हेमंत सोरेन ने लिखा कि बलमदीना जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। परमवीर चक्र विजेता, वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की पत्नी, बलमदीना जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके जीते जी उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी न हो सकी, जिसका मुझे दुःख है। हमारी सरकार उस पर कार्य कर रही है।