logo

शहीद निर्मल महतो के दिखाए रास्ते पर चलकर ही झारखंड का होगा विकास

3603news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
झारखंड आंदोलन के प्रमुख सूत्रधारों में से एक शहीद निर्मल महतो की राज्य जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन के बकौल आज का दिन झारखंडवासियों के लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि  झारखंड अलग राज्य  आंदोलन में शहादत देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो के योगदान को कभी झारखंड भुला नहीं सकता है। उनके दिखाए रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है।

प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए
मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर के उलियान, कदमा में स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कहा कि शहीद निर्मल आज भी झारखंडवासियों के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। मंत्री चंपई सोरेन,  मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक समीर मोहंती, विधायक रामदास सोरेन,  विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ धालभूम नीतीश समेत शहीद निर्मल महतो के परिजनों ने भी प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। 

नई विकास योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में विकास को गति देने वाले कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। ये योजनाएं झारखंड को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।