logo

श्री राम जानकी विवाह:  परिणय सूत्र में बंधे चार युगल,  मारवाड़ी महिला सम्मेलन बना अभिभावक

15882news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

नेकी करने वाले हर समय रहे हैं। आज ऐसी ही पहल अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने की। श्री राम जानकी के विवाह के अवसर पर 4 कन्याओं का शुभ विवाह कराया गया। धुर्वा स्थित श्री जगन्नाथपुर मंदिर  में वैदिक रीति से विधि-विधान पूर्वक विवाह संपन्न हुआ।
मंच की सदस्यों ने कन्याओं को अपनी बेटी की तरह सजाया-संवारा। सभी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके खुशहाल एवं संतुष्ट जीवन के लिए मंगल कामना की। विदाई के समय सभी जोड़ों को रामचरितमानस , तुलसी जी का पौधा, मिठाई व आशीर्वाद राशि सप्रेम भेंट की गईं। 5 पंडितों को धोती ,गमछा ,कंबल  दक्षिणा के साथ दिये गये।

ये जोड़े बंधे शादी के बंधन में
राज लोहड़ा संग शालू कुमारी
रवि लोहड़ा संग सविता कुमारी
शिवा पासवान संग ज्योति कुमारी
मुनेश्वर संग रोशनी कुमारी

 

 

ये मिले तोहफे

वर वधुओं को गृहस्थ जीवन चलाने के लिए मंच की ओर से उपहार के तौर पर  दूल्हा दुल्हन का जोड़ा, साड़ियां,  सलवार सूट ,पैंट शर्ट, चुनरी ,सूटकेस, चादर ,बैग ,शॉल ,स्वेटर, दुशाला ,कंबल ,पर्स, फोल्डिंग कॉट,तकिया ,गद्दा, मच्छरदानी, दो कुर्सी टेबल,घड़ी, छाता, स्टील के बर्तन ,श्रृंगार सामग्री, बाल्टी, मग ,कैसरोल, जग, कप सेट , चप्पल , थरमस,  टॉर्च  एवं  अन्य आवश्यक  सामग्री  भेंट किए गए। साथ ही सभी को एक-एक माह का राशन भी सहयोग के तौर पर दिया गया।

 

इनका मिला आशीर्वाद

मौके पर रांची दूरदर्शन  आकाशवाणी उद्घोषिका एवं हाई कोर्ट की वकील आरती वर्मा, निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रूपा अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष रेनू दुदानी, प्रांतीय अंचल प्रमुख किरण गोयनका एवं अलका सरावगी ,कार्यक्रम संयोजिका गीता डालमिया एवं अनुसूया नेवटिया, शाखा अध्यक्ष बीना मोदी,शाखा सचिव रीना सुरेका ,गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष मीना बंसल, लोहरदगा से शकुंतला राजगढ़िया, ममता बंका ,नीता पोद्दार  उपस्थित थीं। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं अग्रसेन हितकारिणी सभा से प्रेमाअग्रवाल,प्रतिभा गोयल और माधुरी अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ उषा नारसरिया,शांता जाजू , मधु सर्राफ, मधु रोहतगी, पुष्पा चिड़ावेवाला, नैना मोर, सरिता राजगढ़िया ,मधु गर्ग, मंजू केडिया, उषा अग्रवाल, बबीता नारसरिया, मधु सर्राफ,अनुपमा राजगढ़िया, मीरा अडूकिया, ललिता नारसरिया,शशि डागा, प्रीति पोद्दार, कविता सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, जया बिजावत, सुधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेनू छापरिया, सरिता अग्रवाल ,मीना अग्रवाल, छायाअग्रवाल, उषा अग्रवाल ,किरण अग्रवाल ,सरोज बाजोरिया , रंजना जैन ,सीमा पोद्दार, सविता पोद्दार, सुनीता पोद्दार ,गायत्री पोद्दार एवं स्वाति का भरपूर सहयोग रहा।