logo

क्या सच में राहुल गांधी को कोई मिल गई! क्या है वायरल तस्वीर का सच

8654news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जोक्स शेयर करते हैं। उनकी मीम बनाते है तो कई बार उनके दिए भाषण की वीडियो से कुछ क्लिप निकाल कर सोशल मीडिया पर शेयर करते है।  हालांकि कई बार उनकी मसल्स के भी चर्चे होते हैं। तो कई बार उनके आलू से सोना निकालने वाली बात पर मजाक।

सोशल मीडिया में वायरल है तस्वीर
अब एक नए मामले की वजह से वो सुर्खियों में है। एक फ़ोटो टवीटर पर खूब वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में है। दरअसल इस फोटो में एक व्यक्ति एक लड़की को गोद में उठाया हुए हैं। उस व्यक्ति की शक्ल हूबहू राहुल गांधी से मिलती हैं। उसके बाद क्या था लोगों ने इस फोटो को लेकर तरह-तरह की मींम बनाने शुरू कर दिए। राहुल गांधी को निशाना बनाना शुरू कर दिया कि जब राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड हो सकती है तो हमारी क्यों नहीं। 

क्या सच में राहुल गांधी है इस तस्वीर में
यह जो फ़ोटो सामने आई है वह मी एंड यू (me and you) नाम के ट्विटर पेज ने शेयर किया है। यह फोटो फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे (fifty shades of grey) का है। लेकिन हमारे यहां लोगों ने कुछ और ही समझ लिया और वह मजाक और जोक्स बनाने में  बनाने लगे। लोगों ने राहुल गांधी को टैग करना शुरू कर दिया और लिखा कि अच्छा लगा राहुल गांधी को कोई मिल गया। वहीं कुछ लोगों ने मजे लिए और कहा कि जब राहुल बाबा की गर्लफ्रेंड हो सकती है तो हमारी क्यों नहीं यानी कि इस फोटो का लोगों ने जमकर मजा लिया है। तो बताइए क्या आपको भी इसमें अपने राहुल बाबा ही नजर आ रहे है।