logo

मेदांता कर रहा गुरुजी को गुड़गांव ले जाने की तैयारी

955news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत सुधरती नहीं दिख रही है खबर आ रही है कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है उन्हें कभी भी एयर एंबुलेंस के जरिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। दरअसल गुरुजी को कल रांची के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बताया जा रहा था कि उन्हें एहतियातन यहां भर्ती कराया गया है। शिबू सोरेन 22 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब उनकी पत्नी रूपी सोरेन सहित आवास के 17 कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से दोनों होम आइसोलेशन में थे, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव ने उनके मेदांता में भर्ती होने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि गुरुजी की हालत सामान्य है। पत्नी रूपी सोरेन का अब भी घर पर ही इलाज चल रहा है। पर अब खबर आ रही है कि  उन्हें मेदांता गुड़गांव ले जाने की तैयारी कि जा रही है।

गुरुजी की स्थिति में सुधार नहीं
जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव ने कल बताया था कि गुरुजी की हालत सामान्य है और उन्हें एहतियातन  के तौर पर भर्ती कराया गया है। पर गुरुजी की स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मेदांता गुड़गांव ले जाने की तैयारी है। गुरुजी को कोरोना सांस में कभी भी उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिये अस्पताल में ही रखा जाना चाहिये।

दूसरी बीमारियों से भी हैं गुरुजी ग्रसित 
शिबू सोरेन यूरिन इंफेक्शन के चलते इससे पहले साल 2015 में रांची के मेदांता में भर्ती कराए गए थे। तब भी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था।