logo

रांची में स्टेन स्वामी श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग बोले, इलाज के अभाव में की गई हत्या

10526news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची के हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक पर कल हुए सोशल एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी की मौत को लेकर सभी आदिवासी सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी युवक और युवतियों की भागीदारी देखी गई। उनके मन में सामाजिक कार्यकर्ता स्टेन स्वामी के निधन के प्रति आंतरिक आक्रोश भी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता अजय तिर्की ने कहा कि फादर स्टेन स्वामीआदिवासी और दबे कुचले लोगों के लिए आंदोलन और अखबार का काम किया है। आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ते आए हैं। उनकी मृत्यु केंद्र सरकार के द्वारा इलाज के अभाव में की गई हत्या है। इस मौत को आदिवासी समाज कभी भूलेगा नहीं।




केंद्र के इशारे में NIA ने जबरन उन्हें गिरफ्तार किया 
क्रिश्चियन सोसाइटी के सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप तिर्की ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के इशारे पर जबरन एनआईए के द्वारा गिरफ्तार कर उन्हें मुंबई ले जाया गया जबकि उनका कहना था कि झारखंड में ही उनका इलाज कराया जाए।