logo

एचईसी चौक का नाम ठाकुर एनी नाथ शाहदेव के नाम पर करने की मांग 

14410news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
बड़कागढ़ रैयत जनमंच की बैठक जगरनाथपुर देवी घर में कार्यकारी अध्यक्ष मोख्तार अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। जिसमें संगठन के संरक्षक ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि महीने में दो बैठक का आयोजन जरूर करे। संगठन की  बैठक रैयतों की 35 गांव मे भी करने का सुझाव उन्होंने दिया। 

अतिक्रमण को लेकर आक्रोश 
बैठक में वक्ताओं ने जगरनाथपुर मंदिर की भूमि और जगरनाथपुर मेला क्षेत्र पर की जा रही अतिक्रमण को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और बैठक में निर्णय लिया गया कि इसको लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही दक्षिण छोटानागपुर के आयुक्त, नगर विकास सचिव , रांची के  उपायुक्त से मिलकर अतिक्रमण को रोकने और जमीन पर की गई कब्जा को खाली कराने की मांग की करेगा। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सूचना के अधिकार कानून के तहत मंदिर के नाम पर कितनी भूमि है इसकी भी जानकारी लेनी है। 


ठाकुर एनी नाथ शाहदेव के नाम पर हो एचईसी का चौक
बैठक में इस बात को लेकर जोरशोर से आवाज उठी कि बिरसा चौक HEC गेट के पास वाला चौक का नामकरण जगरनाथपुर बड़कागढ़ एस्टेट के प्रथम राजा और जगरनाथपुर  मंदिर के संस्थापक ठाकुर एनी नाथ शाहदेव के नाम पर हो, इसको लेकर सरकार से बात की जाये। जरूरत पड़े तो आंदोलन भी हो। बैठक में शहीद मैदान के पास जगरनाथपुर मन्दिर तोरण द्वार का निर्माण करने की मांग सरकार से की गई। इतना हीं नहीं संगठन ने सरकार से जल्द झारखंड विधानसभा के अहाते में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा लगाने की भी मांग की। 


कौन- कौन रहे मौजूद
बैठक में संगठन के संरक्षक ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव, मोख्तार अंसारी,सूरज नाथ शाहदेव, सत्य प्रकाश, गुप्तेश्वर सिंह, रामबिहारी साहू, अम्मार होदा, शकील अहमद, परवेज खान, रामकुमार, राहुल शाहदेव, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।