logo

भाजयुमो की बैठक में युवाओं को मिली ऊर्जा, नेताओं का हुआ मार्गदर्शन प्राप्त

15173news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की पहली कार्यसमिति की बैठक की तैयारी के सिलसिले में आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें युवाओं को ऊर्जा मिली और कार्यकर्ताओं को नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया। मौके पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री आदरणीय बालमुकुंद सहाय, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल प्रदेश के मंत्री पवन पासवान,  महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

बालमुकुंद सहाय ने युवा मोर्चा की पहली कार्यसमिति को सफल बनाने हेतु व्यवस्थित तरीके से कार्य करने और एक टीम में काम करने को कहा। साथ ही अपने दिए गए जिम्मेवारी का निर्वाह सही तरीके से करने को कहा। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज ने सभी युवाओं को प्रदेश की पहली कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने के लिए आन बान शान के साथ काम करने की प्रेरणा दी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने सभी युवाओं का स्वागत किया और उन्होंने हम सबको मेहमान नहीं मेजबान बताया। ऐसा मेजबान जो स्टार समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए हर मुश्किलों का सामना करते हुए अपने चेहरे पर शिकन ना लाते हुए ,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, एक दूसरे का साथ देते हुए, इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। रूपेश सिन्हा ने सभी को एक साथ एक टीम होकर काम करने को प्रेरित किया। बैठक में  प्रदेश पदाधिकारी में संजय महतो,अश्मित सेठी, अमन कुमार, अमन यादव, सुमन सौरव, प्रियंक भगत, आशीष चंद्रा, रितेश सिंह उपस्थित थे। आभार ज्ञापन महानगर के अध्यक्ष रोमित ने किया।