logo

सीएम योगी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आया, नाबालिग पुलिस हिरासत में

सीएम योगी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आया, नाबालिग पुलिस हिरासत में
 
द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 
इस वक्त लखनऊ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आया है। ये मैसेज यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वॉट्सऐप नंबर पर आया है। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया, जिसमें योगी को धमकी देते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अत्यधिक सतर्कता बरत रही है। उस नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से मोबाइल और सिम बरामद किया है। 

21 मई को भी योगी को मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले भी 21 मई को सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सएप मैसेज के जरिए मिली थी। इसमें लिखा गया है सीएम योगी को बम से मारनेवाला हूं। मुसलमानों की जान के दुश्मन हैं वो।' इसकी शुरुआती जांच के बाद इंस्पेक्टर गोमतीनगर की तरफ से थाने में एफआईआर लिखवा दी गई थी। मामले की जांच में पुलिस की टीमें लग गई हैं।

कड़ी सुरक्षा घेरे में रहते हैं सीएम योगी
सीएम योगी बेहद सख्‍त सुरक्षा घेरे में रहते हैं। उनकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे कमांडो जवान तैनात रहते हैं, ताकि कोई सेंध न लगा सके। योगी आदित्‍यनाथ जब सांसद थे, तब भी उनकी सुरक्षा बेहद सख्‍त थी। वह हमेशा विेशेष सुरक्षा घेरे में ही चलते हैं। अब उस नाबालिग ने ऐसी हरकत क्यों की, इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।